Wednesday, 16 May 2018

पांच राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 71 लोगों की मौत

पांच राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 71 लोगों की मौत


देशभर में आंधी-तूफान रह-रहकर कहर बरपा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि बीती रात पांच राज्यों में बिजली गिरने, आंधी-तूफान और बारिश के कारण 71 लोगों की मौत हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश में 42 लोगों की जान गई है और 83 लोग घायल हुए। जबकि आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 14, दिल्ली में दो और उत्तराखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में 11 और उत्तराखंड में दो लोग घायल हुए। करीब 12 दिन पहले भी यूपी, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड और पंजाब में भयंकर तूफान आया था। जिसमें 134 लोगों की मौत हुई थी और 400 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। सबसे ज्यादा 80 मौत यूपी में हुई थी।

No comments:

Post a Comment