वाराणसी पुल हादसा : शव के बदले 200 रुपये मांगने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, सेतु निगम के 4 अधिकारी सस्पेंड

बीते दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फ्लाईओवर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। वाराणसी से सांसद पीएम मोदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। मामले में फ्लाईओवर बना रही एजेंसी सेतु निगम के 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पोस्टमार्टम हाउस में शव के बदले परिजनों से 200 रुपये मांगे जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment