Sunday, 13 May 2018

नेहा धूपिया ने अंगद बेदी साथ दिल्ली में की गुपचुप शादी

 नेहा धूपिया ने अंगद बेदी साथ दिल्ली में की गुपचुप शादी


बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी से गुरुवार को शादी कर ली। सीक्रेट वेडिंग के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीर साझा कर खुशखबरी दी। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में ‘आनंद कारज’ की रस्मों से विवाह की। दिल्ली में हे इस शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा और आशीष नेहरा भी शामिल हुए। करण जौहर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने नए जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी। खबरों के मुताबिक नेहा और अंगद बहुत समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और रणजी भी खेल चुके हैं। 

No comments:

Post a Comment