Wednesday, 16 May 2018

पीएम मोदी की भाषा पर मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

पीएम मोदी की भाषा पर मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र  

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ ‘धमकी भरी भाषा’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस बारे में उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मोदी को विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ‘धमकाने और डराने वाली भाषा’ के इस्तेमाल करने को लेकर सचेत करने का अनुरोध किया है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री के पद को शोभा नहीं देता है। मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी द्वारा छह मई को हुबली में दिए गए भाषण पर सवाल उठाया है, पत्र में उन्होंने भाषण का वीडियो लिंक भी संलग्न किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भाषण में मोदी ने कहा था कि 'कांग्रेस के नेता कान खोल कर सुन लें, अगर सीमाओं को पार करेंगे तो ये मोदी है, लेने के देने पड़ जायेगें। इस पत्र पर डॉ सिंह के अलावा पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

No comments:

Post a Comment