Wednesday, 16 May 2018

200 और 2000 रुपये के नोट न बैंक में जमा होंगे और न ही बदले जाएंगे

200 और 2000 रुपये के नोट न बैंक में जमा होंगे और न ही बदले जाएंगे


नवंबर 2016 में हुए नोटबंदी के बाद आम जनता को कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल बीते दिनों भारतीय रिजर्व बैंक ने नये नोटों पर बड़ा फैसला लिया है। जिसके अंतर्गत 200 और 2000 के नये नोट गंदे हुए या कटे-फटे न तो बैंकों में जमा होंगे और न ही बदले जाएंगे। आरबीआई ने करंसी बदलाव के प्रावधाव में बदलाव लाने के लिए साल 2017 में वित्त मंत्रालय को पत्र भेजा था, लेकिन अब तक इस मामले में वित्त मंत्रालय की ओर से जवाब नहीं भेजा गया है। ख़बरों के मुताबिक वित्त मंत्रालय की अनुमति के बाद नोट रिफंड के सेक्शन 28 में बदलाव किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment