Wednesday, 16 May 2018

पश्चिम बंगाल : लहुलुहान हुआ पंचायत चुनाव, 13 की मौत

पश्चिम बंगाल : लहुलुहान हुआ पंचायत चुनाव, 13 की मौत


पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव मतदान के दौरान राज्यभर में हुई हिंसा में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। भारी हिंसा के बीच हो रहे चुनाव में शाम पांच बजे तक 72.5 प्रतिशत वोटिंग की सूचना है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा एवं माकपा के बीच हिंसक झड़पें, बूथ लूटने और सरकारी बसों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। हिंसा में पत्रकार भी घायल हुए हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का दावा है कि हाल के वर्षों का यह सबसे हिंसक चुनाव है। विरोधी दलों ने सत्तारूढ़ दल चुनाव में धां‍धली करने का आरोप लगाया है। ख़बरों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं के बारे में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

No comments:

Post a Comment