Thursday, 10 May 2018

ताजमहल के बदलते रंग पर ASI को पड़ी ‘सुप्रीम’ फटकार

ताजमहल के बदलते रंग पर ASI को पड़ी ‘सुप्रीम’ फटकार  


ताजमहल के रंग बदलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल ASI और केंद्र सरकार ने कोर्ट में दलील दी थी कि ताज के पीला पड़ने का कारण गंदे मोजे और वहां मौजूद गंदे कीड़े और काई हैं। जिसपर कोर्ट ने नाराजगी जताते हे कहा कि ‘क्या काई के पास कोई पंख है, जो उड़कर ताजमहल पर बैठ जाती है।’ आगे कहा कि 1996 में पहली बार ताजमहल को लेकर आदेश जारी हुआ लेकिन 22 साल बाद भी कुछ नहीं हुआ। कोर्ट ने एएसआई ने पूछा कि उसने ताजमहल को बचाने और उसके उचित रख-रखाव के लिए किस तरह के कदम उठाए हैं। इस मामले में कोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर सरकार से हलफनामा दाखिल करने को कहा है। 

No comments:

Post a Comment