कर्नाटक विस का चुनाव प्रचार थमा, 12 को मतदान, 15 को आएंगे नतीजे
कर्नाटक विधानसभा का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम 5 बजे थम गया। अब राजनीतिक दलों की निगाहें 12 मई को होने वाले चुनाव पर लगी हैं। गुरुवार सुबह जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा तो वहीं शाम होते-होते बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत विपक्ष को घेरा। 12 मई को 223 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव परिणाम 15 मई को आएगा। गौरतलब है कि एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव रद्द हुआ है।
No comments:
Post a Comment