Wednesday, 16 May 2018

10वीं में फेल होने पर परिवार ने निकाला जुलूस, बेटे को दी ग्रैंड पार्टी

10वीं में फेल होने पर परिवार ने निकाला जुलूस, बेटे को दी ग्रैंड पार्टी 

मध्य प्रदेश बोर्ड का 10वीं और 12वीं के नतीजे आने के बाद सागर जिले में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां दसवीं के एक छात्र के फेल होने पर परिवार ने जश्न मनाया गया और जुलूस निकाला गया। दरअसल आशु व्यास 6 विषयों में से 4 में फेल हो गया। जिसके बाद पिता और परिवार के अन्य लोगों ने गुस्सा होने के बजाय खुशी जाहिर की। बच्चा फेल होने पर आत्महत्या न कर ले इसलिए परिवार ने घर में खुशी का माहौल बनाया। गौरतलब है कि ऐसा पहला मामला है कि जब किसी छात्र के फेल होने पर परिवार ने आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। 

No comments:

Post a Comment