मोदी सरकार में बड़ा फेरबदल- स्मृति ईरानी से छिना सूचना और प्रसारण मंत्रालय

केंद्र की मोदी सरकार में बड़ा फेरबदल हुआ है। रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। हाल ही में अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और जब तक उनकी तबियत ठीक नही हो जाती, तब तक पीयूष गोयल वित्त और कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय का अतिरिक्त भार संभालेंगे। वहीं स्मृति ईरानी से सूचना और प्रसारण मंत्रालय छीन लिया गया है। वह अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगी। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सूचना प्रसारण मंत्रालय संभालेंगे। इसके अलावा एस एस आहलुवालिया को पेयजल, स्वच्छता मंत्रालय से हटाकर इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया है। आईटी मंत्रालय का कार्यभार पहले के जे अल्फॉन्स के पास था। अल्फॉन्स अब सिर्फ पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री रहेंगे।
No comments:
Post a Comment