सुनंदा पुष्कर केसः दिल्ली पुलिस ने दायर की चार्जशीट

कांग्रेस नेता शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सुनंदा पुष्कर केस में दिल्ली पुलिस ने उन्हें संदिग्ध आरोपी माना है। दिल्ली पुलिस की SIT ने सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में उनके पति शशि थरूर को ही आरोपी बनाया है। जिसमें उन पर सुनंदा पुष्कर को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट में तीन हजार पेज की ये चार्जशीट में IPC की दो धाराओं का जिक्र किया गया है। इसमें धारा 306 यानी आत्महत्या के लिए उकसाना और धारा 498 A यानी वैवाहिक जीवन में प्रताड़ित करने के तहत दाखिल की गई है।
No comments:
Post a Comment