रमजान के दौरान सेना नही करेगी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान भारतीय सेना और सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं चला पाएंगे। हालांकि इस दौरान अगर घाटी में कोई हमला होता है तो स्थानीय नागरिकों की जाम बचाने के लिए सुरक्षाबलों को पलटवार का अधिकार रहेगा। इसके साथ ही सेना की सामान्य पेट्रोलिंग भी जारी रहेगी। बुधवार को केंद्र सरकार ने इस संबंध में सुरक्षाबलों को निर्देश जारी किया है। केंद्र की ओर से यह निर्देश सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मांग पर दिया है। गौरतलब है कि सरकार का यह फैसला जम्मू-कश्मीर में ही लागू रहेगा, यह एलओसी पर लागू नहीं होगा।
No comments:
Post a Comment