Sunday, 13 May 2018

बेटे की शादी में शामिल होने के लिए रांची से पटना पहुंचे लालू यादव

बेटे की शादी में शामिल होने के लिए रांची से पटना पहुंचे लालू यादव


चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को तीन दिन का पैरोल मिल गया। जिसके बाद वह गुरुवार शाम अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे। जहां तेजप्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय की शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 12 मई को पटना के वेटनरी ग्राउंड में होने वाली इस भव्य शादी में महागठबंधन की ताकत भी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि 11-12 और 13 मई को पटना में रहने के बाद वह 14 मई को वापस रांची लौटेंगे।

No comments:

Post a Comment