Thursday, 17 May 2018

लगातार तीसरे दिन भी हुई पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी

लगातार तीसरे दिन भी हुई पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी 


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आय दिन बढ़ोतरी हो रही है। लागातार तीसरे दिन बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा इजाफा हुआ। राजधानी दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमत 75 रुपये के पार पहुंच गई है और डीजल 66 रुपये 57 पैसे प्रति लीटर हो गई है। गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव के बाद से पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 47 पैसे बढ़ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 2014 के बाद नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इसकी वजह से देश मे भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर पहुंच चुकी है।


No comments:

Post a Comment