बिजली बनकर टूटा आंधी-तूफान, यूपी-असम में 3 की मौत 12 घायल

देश के कई हिस्सों में आ रहे आंधी-तूफान की मार अभी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो गांवों में तेज अंधड़-बारिश से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गांव में प्राथमिक स्कूल की दीवार गिरने से एक व्यक्ति के घायल होने की ख़बर है। वहीं असम में तेज बारिश और तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग जख्मी हो गये। यूपी के अन्य शहरों में भी आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई, कई जगह ओले भी गिरने की ख़बर है। इसके पहले तूफान और खराब मौसम के चलते पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन प्रभावित रहा।
No comments:
Post a Comment