Wednesday, 2 May 2018

सड़क हादसे में रेडियो जॉकी तान्या खन्ना की मौत

सड़क हादसे में रेडियो जॉकी तान्या खन्ना की मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेडियो मिर्ची की रेडियो जॉकी तान्या खन्ना की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बीती रात करीब ढाई बजे सेक्टर 85 के पास से गुजर रही तान्या की कार अचानक अनियंत्रित होकर बड़े नाले में जा गिरी। नाले में पानी पानी भरा हुआ था, जिसमें कार आधे से ज्यादा डूब गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग व नोएडा पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने जब तान्या को कार से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक तान्या गाजियाबाद के कविनगर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

No comments:

Post a Comment