शोपियां में पत्थरबाजों ने स्कूल बस पर किया पथराव- दो बच्चे हुए जख्मी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पत्थरबाजों ने एक निजी स्कूल के बस पर पथराव किया, जिसमें दो छात्र घायल हो गये। इस हमले को लेकर पत्थरबाजों के गैंग की कड़ी आलोचना हो रही है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से लेकर पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की निंदा की है। सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि ‘स्कूल बस पर हमले के बारे में सुनकर अचंभित हूं, गुस्से में हूं, इस शर्मनाक हरकत के लिए जिम्मेदार लोगों को बक्शा नही जाएगा।’ फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। गौरतलब है कि घटना के समय बस में करीब 50 बच्चे सवार थे जिनमें 4-5 साल की उम्र के बच्चे भी थे।
No comments:
Post a Comment