मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने से AMU में मचा बवाल- दो छात्रों को लगी गोली

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने पर बवाल हो गया है। तस्वीर हाटए जाने से नाराज छात्रों द्वारा सिविल लाइन थाने का घेराव किये जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। पुलिस फायरिंग में गोली लगने से दो छात्र घायल हो गये हैं। गौरतलब है कि इससे पहले हिंदू जागरण मंच और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एएमयू सर्किट पर कुलपति का पुतला फूंका था। छात्रों को पुतला फूकनें से रोकने पर एएमयू के सुरक्षाकर्मियों की भी कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। यह पूरा मामला यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल में लगे मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने से बढ़ा है।
No comments:
Post a Comment