कठुआ गैंगरेप केस: अब पठानकोट में होगी मामले की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कठुआ में हुए नाबालिक बच्ची से गैंगरेप और हत्या मामले की सुनवाई राज्य से बाहर पठानकोट में ट्रांसफर कर दिया है। मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा, न्यायधीश जस्टिस धनन्जय वाई चंद्रचूड़ और न्यायधीश इंदु मल्होत्रा की पीठ ने निर्देश दिया कि मुकदमे की सुनवाई अदालत के बंद कमरे में तेजी से की जाए और देरी से बचने के लिए रोजाना इसकी सुनवाई की जाएगी। साथ ही कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई से कराने से मना कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। गौरतलब है कि रेप पीड़िता के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को चंडीगढ़ कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी।
No comments:
Post a Comment