ट्रेन चालक ने दिखाई सूझ-बूझ, टला बड़ा रेल हादसा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। हावड़ा से दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर एक सीमेंट का खंभा लटकाकर उसे बेपटरी करने की कोशिश की गई लेकिन ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए ट्रेन को शिकार होने से बचा लिया। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया लोकिन फिर भी ट्रेन खंभे जा टकराई, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में ट्रैक पर पत्थर पर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की बात सामने आ रही है। मामले में रेलवे के अधिकारियों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आरपीएफ को सौंप दी गई है।
No comments:
Post a Comment