Tuesday, 8 May 2018

देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका

देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका  

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सो में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान आ सकता है। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तूफान के समय किसी भी तरह की गाड़ियों का उपयोग ना करें। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और कर्नाटक राज्य आंधई-तूफान से प्रभावित हो सकते हैं। ज्ञात हो कि पिछले दिनों उत्तरी और पूर्वी भारत में बिगड़े मौसम के कारण 124 लोगों की मौत हुई थी। 

No comments:

Post a Comment