Thursday, 10 May 2018

फर्जी वोटर कार्ड मिलने के बाद कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी

फर्जी वोटर कार्ड मिलने के बाद कांग्रेस-बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी


कर्नाटक के राज राजेश्वरी क्षेत्र में एक फ्लैट से 10 फर्जी मतदाता पहचान पत्र मिलने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दरअसल जिस महिला के घर से ये वोटर आईडी कार्ड मिले हैं, उन्हें बीजेपी की पार्षद बताया जा रहा है। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी करने की साजिश का आरोप बीजेपी पर लगाया है। वहीं बीजेपी कांग्रेस के आरोप नकारते हुए चुनाव आयोग से इस सीट पर चुनाव रद्द करने की मांग की है। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में फर्जी वोटर कार्ड मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

No comments:

Post a Comment