भीषण सड़क हादसे के बाद बस में लगी आग, 27 जिंदा जले

बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस मोतिहारी में बड़ा बस हादसा हो गया। एनएच-28 पर यात्रियों से भरी एसी बस एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में जा गिरी, इसके बाद बस में आग लग गई। जिससे बस में सवार 27 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। आपदा विभाग के सचिव के मुताबिक बस में सवार 32 लोगों में से 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इस घटना पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक और सीएम नीतीश ने दुख जताया और मृतक के परिजनों के चार-चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की।
No comments:
Post a Comment