Friday, 4 May 2018

भयंकर आंधी-तूफान ने छीनी 100 से अधिक जिंदगी, फिर मचा सकता है तबाही

भयंकर आंधी-तूफान ने छीनी 100 से अधिक जिंदगी, फिर मचा सकता है तबाही  


उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में आए भयंकर आंधी-तूफान में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, इस हादसे में 50 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। यूपी में अलग-अलग इलाकों में कुल 70 मौतें हुईं, जिनमें सबसे ज्यादा आगरा में 43 लोगों की मौत हुई। वहीं राजस्थान में अबतक 30 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटों में देश के 17 राज्यों के कई इलाकों में आंधी-बारिश और ओले पड़ सकते हैं। इन राज्यों में उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्व के राज्य और दक्षिण भारत में केरल तक शामिल है। 


No comments:

Post a Comment