विपक्ष को मात देने के लिए मोदी सरकार लाएगी तीन तलाक पर अध्यादेश

केंद्र सरकार मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाने के लिए जल्द ही अध्यादेश लाने वाली है। दरअसल, तीन तलाक बिल लोकसभा में पारित हो चुका है लेकिन राज्यसभा में लंबित है। इसलिए सरकार अब अध्यादेश लाने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि इस अध्यादेश में वही प्रावधान होंगे जो कि प्रस्तावित कानून और लोकसभा में पास हुए बिल में है। मतलब तीन तलाक गैर जमानती होगा और उसमें दोषी को तीन साल तक के कारावास की सजा होगी। खबरों के मुताबिक मोदी सरकार विपक्ष को मात देने के लिए कर्नाटक चुनाव से पहले ही यह अध्यादेश ला सकती है।
No comments:
Post a Comment