Friday, 4 May 2018

राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार नहीं, 60 से ज्यादा विजेताओं ने किया बहिष्कार

राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार नहीं, 60 से ज्यादा विजेताओं ने किया बहिष्कार  


दिल्ली के विज्ञान भवन में 3 मई को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके लिए सभी विजेता एक दिन पूर्व ही दिल्ली पहुंचकर विज्ञान भवन में इवेंट की रिहर्सल प्रोग्राम में हिस्सा लिया। लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी से पहले ही कई विजेताओं ने इसका बहिष्कार कर दिया। दरअसल इस कार्यक्रम में 140 विजेताओं में से सिर्फ 11 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान मिलेगा, बाकी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी मिलते ही 140 में से 60 से अधिक विजेताओं ने पुरस्कार लेने से मना कर दिया।

No comments:

Post a Comment