केरल लव जिहाद केस: SC का आदेश कोर्ट में पेश हो हादिया
केरल के बहुचर्चित 'अखिला उर्फ हादिया लव जिहाद' मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने लड़की के पिता को आदेश दिया है कि वह 27 नवंबर को हादिया को कोर्ट में पेश करें। मामले की अगली सुनवाई उसी दिन होगी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने इस केस पर सुनवाई की। अगली सुनवाई में बेंच हादिया की राय जानना चाहती है। इस दौरान हादिया से पूछा जाएगा कि वह अपने पिता के साथ रहना चाहती है या पति के साथ जाना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए को इस केस में लव जिहाद के लिंक की जांच के आदेश भी दिए हैं। दरअसल अखिला उर्फ हादिया के पति शफिन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उसकी पत्नी हादिया को उसके हवाले किया जाए। हादिया शादी से पहले अखिला थी। शफिन जहां का आरोप है कि उसने अखिला से शादी कर ली है और उसकी पत्नी ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। वहीं पिता का कहना है कि उसे बहकाया गया है।
No comments:
Post a Comment