यूपी के मदरसों में अब होगी NCERT की किताबों से पढ़ाई
उत्तर प्रदेश के मदरसों में धर्म संबंधी किताबों को छोड़कर पाठ्यक्रम में समय के अनुरूप बदलाव करके उसे 'सुव्यवस्थित' किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) की किताबों से शिक्षा दिलाई जाएगी। राज्य मदरसा बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार को ट्वीट किया कि मदरसों में अब एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई होगी। इन मदरसों में अब आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे, ताकि उनमें पढ़ने वाले बच्चे अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों से बराबरी कर सकें। ट्वीट के मुताबिक आलिया (इंटरमीडिएट) स्तर पर गणित और विज्ञान विषयों को अनिवार्य किया जाएगा। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद् के अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि पाठ्यक्रम की समीक्षा की बात चल रही है। मदरसा बोर्ड सभी कक्षाओं में नए पाठ्यक्रम लाने पर विचार कर रहा है।
No comments:
Post a Comment