Wednesday, 11 October 2017

Gurdaspur Lok Sabha byelection: गुरदासपुर में उपचुनाव के लिए मतदान जारी


बुधवार को गुरदासपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।

चंडीगढ़। बुधवार को गुरदासपुर में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर सुरक्षा के इतजाम किए गए हैं। यह सीट भाजपा के सांसद रहे फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना की मौत के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव में 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरे हैं।

मुख्य मुकाबला कांग्रेस के सुनील जाखड़, भाजपा-अकाली दल के स्वर्ण सलारिया व आप के सुरेश खजूरिया के बीच है। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। मतदान के लिए 1781 पोलिंग बूथों पर 8905 मुलाजिमों की तैनाती की गई है।

मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद आयोग के निर्देशों पर प्रशासन ने पुलिस व सुरक्षा बलों की 50 कंपनियां तैनात की हैं।

सभी मतदान केंद्रों में प्रशासन ने 5-5 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। मतदान केंद्रों के बाहर 8-8 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

मतदान केंद्रों पर बाहरी सुरक्षा की कमान अर्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी, अंदर पंजाब पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

Source: Naidunia

No comments:

Post a Comment