Tuesday, 31 October 2017

हीरोइन्स की धमकी के बाद नवाजुद्दीन ने वापस ली बायोग्राफी

हीरोइन्स की धमकी के बाद नवाजुद्दीन ने वापस ली बायोग्राफी

विवादों में फंसता देख नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब एन ऑर्डनरी लाइफ को वापस लेने का ऐलान करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है और इस ट्वीट में अपनी करनी के लिए माफी भी मांगी है। इस किताब में उन्होंने उन महिलाओं का जिक्र खुलकर कर दिया था जिसने उनके अंतरंग संबंध रहे हैं। इनमें से दो एक्ट्रेस भी हैं, सुनीता और निहारिका सिंह। इन दोनों ने अपने नाम का इस तरह इस्तेमाल करने पर नवाज का जमकर कोसा था। निहारिका ने मीडिया को इंटरव्यू देकर कहा था कि उन्हें नवाज ने बदनाम किया है। जो उन्होंने किताब में लिखा है वैसा कुछ भी उनके साथ नहीं हुआ था। उसके बाद सुनीता राजवार ने भी अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर नवाजुद्दीन को इस तरह अपने संबंधों की चर्चा किताब में करने पर जमकर लताड़ लगाई थी।

No comments:

Post a Comment