अब नोटबंदी के बाद शराबबंदी कर सकती है मोदी सरकार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में देश भर में शराबबंदी लागू कर सकते हैं। आपको बता दे की वो गुजरात से आते हैं जहां पहले से ही शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है। उनका यह कहना है कि यदि शराब की गंभीर समस्या को समाप्त नहीं किया गया तो यह शराब आने वाले तकरीबन 25 सालों में पूरे समाज को ही पूरी तरह समाप्त कर देगी। नरेंद्र मोदी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं। इसी के साथ देश भर के शराब कारोबारियों में दहशत दौड़ गई है। मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरिद्वार स्थित मां उमिया धाम आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम को वहां संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में संगठन द्वारा किये जा रहे तमाम सामाजिक कार्यों की पुरजोर प्रशंसा भी की जिसमे समाज को शराब के दुष्परिणामों के बारें में बहुत अधिक जान सकें। यहां प्रधानमंत्री अपने संबोधन में इस समाजिक संगठन द्वारा किये जा रहें तमाम प्रयासों की भले ही सराहना कर रहें हो लेकिन कई सारे लोग एेसे भी हैं जो कि अभी से शराब पर भविष्य में लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर पूरी तरह चिंतित हो गये हैं।
सप्ताह के अंत में या किसी त्योहार के दौरान या किसी पार्टी में कई सारे लोग शराब का सेवन करते हैं। भले ही उन्हें यह पता रहता है कि इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हानिकारक होता है। लेकिन प्रधानमंत्री के शराब के दुष्परिणामों पर दिये गये व्याख्यान ने इन सबको चिंतित अवश्य कर दिया है।
Source: Navyug Sandesh Hindi
No comments:
Post a Comment