Saturday, 7 October 2017

सरयू नदी में नाव डूबी, 6 शव बरामद, कई लापता

सरयू नदी में नाव डूबी, 6 शव बरामद, कई लापता

बहराइच। यूपी के बहराइच में बड़ा हुआ है। यहां सरयू नदी में नाव पलटने से 6 लोगों की डूबकर मौत हो गई।  राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों के शव निकाले जा रहें हैं। आसपास के इलाकों में इस घटना के बाद हंगामा मचा हुआ है।  

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को सरयू नदी के किनारे लगे बेड़नापुर में लगे मेटारिया मेले को देखकर नाव से वापस आ रहे थे। तभी रामगांव के पिपराघाट पर तडके सुबह चार बजे लोगों से भरी नाव पलट गई।

इस घटना में अभी तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है। नदी में 12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका है। राहत कार्य जारी है। मृतकों में दो बच्चे और तीन गांवों के लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, इसी वजह से यह हादसा हुआ।

फिलहाल हादसे में जो लोग गायब हैं, उनको खोजने में प्रशासन जुट गया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जो लोग लापता हैं, उनके रिश्तेदार भी बेहद परेशान हैं।

Source: Puri Dunia

No comments:

Post a Comment