Saturday, 21 October 2017

अफगानिस्तान: शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 30 की मौत

अफगानिस्तान: शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 30 की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शिया मस्जिद के भीतर हुए आत्मघाती बम हमले में 30 लोगों की मौत हो गई है. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह हमला देश के भीतर अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों पर हो रहे हमलों की एक कड़ी है.

Suicide bomber targets mosque in Dolaina district of Ghor province in Afghanistan, at least 30 dead and wounded: TOLONews

— ANI (@ANI) October 20, 2017


यह हमला इमाम जमान मस्जिद में हुआ. यह मस्जिद काबुल के पश्चिमी दश्त-ए-बारची में है, जहां शिया मुस्लिम जुमे की नमाज अता करने के लिए इकट्ठा हुए थे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक हताहतों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है लेकिन सुरक्षा बलों ने अब तक 30 शवों को निकाला है. वहीं अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.

#UPDATE Ministry of Public Health says 10 people were killed, as many wounded in the mosque attack: TOLONews

— ANI (@ANI) October 20, 2017


Source : ANI

No comments:

Post a Comment