Tuesday, 10 October 2017

मोदी के गढ़ पहुंचे राहुल तो बीजेपी दिग्गजों ने राहुल के दुर्ग अमेठी में डाला डेरा

मोदी के गढ़ पहुंचे राहुल तो बीजेपी दिग्गजों ने राहुल के दुर्ग अमेठी में डाला डेरा

फोटो- गैटी इमेजेज

एक तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने पहुंचे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी के कद्दावर नेताओं ने अमेठी में डेरा डाल दिया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी आज अमेठी में हैं. स्मृति इरानी पहले ही यहां पहुंच चुकी हैं.

इन नेताओं ने यहां एक विशाल रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है. उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी हैं. इसे राहुल गांधी के काउंटर के तौर पर देखा जा रहा है जो इन दिनों गुजरात में हैं और बीजेपी पर ताबड़तोड़ हमले बोल रहे हैं. रैली में बीजेपी सरकार की तरफ से अमेठी को सौगातों का ऐलान भी हो सकता है. 

एक महीने में दूसरी बार गुजरात पहुंचे राहुल गांधी, मंदिर में करेंगे पूजा, जाएंगे पटेल के गांव

अमेठी से चुनाव लड़ने वाली स्मृति इरानी सोमवार को ही अमेठी पहुंच गईं. 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति इरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को जोरदार टक्कर दी थी. इसके बाद से ही स्मृति लगातार अमेठी में अपनी मौजूदगी बनाए हुई हैं और अक्सर यहां के दौरे पर आती हैं. आज की रैली में स्मृति ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा, पिपरी गांव के लोगों ने कहा कि वो संसद महोदय से मिलने गए और बताया कि संसद महोदय के पास हमारे लिए वकत ही नहीं. उन्होंने ताना मारा, जो रिले ट्रांसमिशन और एफएम स्टेशन का फर्क नहीं जानते, वो सांसद विकास के उपर ज्ञान दे ये शोभा नहीं देता.

Jo relay transmission aur FM station ke beech ka farak nahi janta woh sansad vikas ke upar gyan de yeh kitna shobha deta hai: Smriti Irani pic.twitter.com/HZXaBHo9io

— ANI UP (@ANINewsUP) October 10, 2017


पिछले सप्ताह ही राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का 3 दिनों का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए उसे हर मोर्चे पर फेल बताया था. राहुल ने कहा कि तीन साल में सरकार ने कुछ नहीं किया सिर्फ बहाने बनाती रही. सरकार बहानेबाजी ना करे और साफ बता दे कि उससे काम हो नहीं पाया है. इसके बाद राहुल दोबारा गुजरात दौरे पर चले गए. वह गुजरात का दौरा करने के बाद ही अमेठी पहुंचे थे. 

PM बनने के बाद पहली बार 'घर' पहुंचे मोदी, गांव को दिया तोहफा, स्कूल की मिट्टी को माथे से लगाया

जिस तरह राहुल पीएम मोदी के गढ़ में जाकर उन्हें चुनौती दे रहे हैं, ठीक उसी तर्ज पर अमित शाह, राहुल को चुनौती देने उनके गढ़ अमेठी में हैं. दोनों के बीच शह मात का खेल इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि गुजरात में कुछ ही महीने में चुनाव होने जा रहे हैं. कांग्रेस ने इस बार बाजी पलटने के लिए पूरा जोर लगा दिया है, वहीं बीजेपी के सामने चुनौती सत्ता बरकरार रखने के साथ ही मोदी की साख को भी बचाए रखने की है.

Source: India.com Hindi 

No comments:

Post a Comment