अब इन जगहों पर भी आधार हुआ जरूरी, 31 दिसंबर तक लिंक कराना होगा
बैंक खाते, मोबाइल नंबर, गैस कनेक्शन व अन्य जरूरी सुविधाओं से आधार लिंक कराने के बाद अब सरकार ने सभी डाकघर जमा खातों के लिए भी आधार को अनिवार्य कर दिया है। अब डाकघरों में लोक भविष्य निधि (पीपीएफ), राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) और किसान विकास पत्र (केवीपी) के लिए आधार नंबर देना जरूरी होगा। 29 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को आधार नंबर नहीं मिला है तो उसे आधार नामांकन का प्रमाण देना होगा। मौजूदा जमाकर्ताओं जिन्होंने आवेदन के समय आधार नंबर नहीं दिया है वे डाकघर बचत बैंक या संबंधित कार्यालय में इसे 31 दिसंबर 2017 या उससे पहले जमा कराएं।
Source: Bulletin of India Hindi
No comments:
Post a Comment