ICC के नए नियम धोनी के लिए बन सकते हैं मुसीबत, संजय माजरेकर ने किया आगाह
एम एस धोनी (फाइल फोटो)
आईसीसी ने 28 सिंतबर से क्रिकेट के कुछ नए नियम लागू किए हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ‘फेक फील्डिंग’ के नए नियम पर आपत्ति जताई है. उनका मानना है कि यह नियम एमएस धोनी के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. संजय माजरेकर ने जैसे धोनी बॉल पकड़कर उसे स्टम्प्स पर थ्रो करने का दिखावा करते हैं. ये सराहनीय है, ना कि इस पर पेनल्टी लगनी चाहिए.’ मांजरेकर ने आईसीसी से भी इस नियम पर एकबार फिर से विचार करने को कहा है. बता दें कि यदि कोई फील्डर बॉल पकड़ नहीं पाता और थ्रो करने का इशारा करता है तो ये फेक फील्डिंग में आएगा. ऐसे में फील्डिंग टीम पर पेनल्टी लगाकर बैटिंग टीम को पांच अतिरिक्त रन दिए जाते हैं.
संजय मांजरेकर ने ट्वीट में लिखा, ‘फेक फील्डिंग के लिए पांच पेनल्टी रन देना अभी लागू हुए क्रिकेट के नए नियमों में सबसे हास्यास्पद है. ICC से इस पर फिर से विचार करने का आग्रह करता हूं.’ उन्होंने कहा कि बैटिंग करने वाले टीम पर भी 5 रन की पेनल्टी लगाना कैसा रहेगा, यदि कोई बैट्समैन फेक स्टेप आउट करने की कोशिश करता है. क्या ये बॉलर को भ्रमित करना नहीं होगा. फेक फील्डिंग लॉ को हटाना चाहिए.’
आईसीसी के नए नियमों को इन आठ बिंदुओं में समझिए…
1- नए नियमों को 28 सितंबर या इसके बाद से शुरू हो रही सभी सीरीज में लागू किया जाएगा. यानि भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज पर इसका असर नहीं पड़ेगा जो पहले ही शुरू हो चुकी है.
2- नियमों में सबसे बड़ा बदलाव क्रिकेट बैट के आकार, वजन को लेकर है. नए नियमों में बल्ले की लंबाई-चौड़ाई की सीमा और डीआरएस में बदलाव शामिल हैं. ये सभी नियम दो आगामी टेस्ट सीरीज में प्रभावी होंगे जब दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश की मेजबानी करेगा और पाकिस्तान संयुक्त अरब अमीरात में श्रीलंका से भिड़ेगा.
3- बल्ले और गेंद में संतुलन बनाए रखने के लिए बल्ले के किनारों का आकार और उसकी मोटाई अब सीमित हो जाएगी. बल्ले की लंबाई और चौड़ाई पर रोक बरकरार रहेगी लेकिन किनारे की मोटाई अब 40 मिमी से ज्यादा नहीं हो सकती और इसकी (किनारे की) पूरी गहराई अधिकमत 67 मिमी ही हो सकती है. अंपायरों को नया ‘बैट गॉज’ दिया जाएगा जिससे वे खिलाड़ियों के बल्ले की जांच कर सकते हैं.
4- इस नियम से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्रिकेटरों में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर होंगे. पिछले साल मीडिया रिपोर्ट में आई थी कि वॉर्नर टी20 मैचों में 85 मिमी. मोटाई वाला बल्ला इस्तेमाल कर रहे थे. यानि वॉर्नर की विस्फोटक बल्लेबाजी पर नया नियम ब्रेक लगा सकता है.
5- खिलाड़ियों के बर्ताव से जुड़े नए नियमों में खिलाड़ी को किसी भी तरह के गलत व्यवहार के लिए मैच के बीच में से मैदान से बाहर भेजा सकता है. इसका मतलब यह है कि यह लेवल चार उल्लघंन में शामिल होगा जबकि लेवल एक से तीन के उल्लघंन आईसीसी आचार संहिता के अंतर्गत ही जारी रहेंगे.
6- अंपायर को मारने की धमकी, अंपायर के साथ अनुचित और जानबूझकर शारीरिक संपर्क करना, खिलाड़ियों या किसी और व्यक्ति पर शारीरिक रूप से हमला करना और हिंसा का कोई अन्य काम करना सभी लेवल चार के उल्लघंन में शामिल होंगे. ऐसा होने पर खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर किया जाएगा.
7- टेस्ट क्रिकेट में पहले 80 ओवर के बाद दो रिव्यू मिलते थे, लेकिन नए नियम के मुताबिक टीम को कुल दो ही डीआरएस मिलेंगे. टी-20 क्रिकेट में आईसीसी ने डीआरएस का प्रयोग करने की इजाजत दे दी है. अब तक वनडे और टेस्ट में ही इसका इस्तेमाल हो रहा था. टी 20 में भी ये नियम लागू होने से मैच का रोमांच बढ़ेगा.
8- रन आउट को लेकर भी आईसीसी ने अहम नियम बनाया है. अक्सर रन आउट को लेकर विवाद रहता है. नए नियम के मुताबिक अगर बल्लेबाज क्रीज के अंदर आ जाएगा और उसका बल्ला हवा में भी रहेगा तो वह आउट नहीं होगा. अब तक हवा में बल्ला रहने पर भी बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता था भले ही उसका बल्ला पहले ही क्रीज को छू चुका था.
No comments:
Post a Comment