Saturday, 21 October 2017

महज 2300 बैंक शाखाओं में शुरू हो पाए हैं आधार केंद्र

महज 2300 बैंक शाखाओं में शुरू हो पाए हैं आधार केंद्र

निजी एवं सार्वजनिक बैंकों ने अब तक सिर्फ 2,300 शाखाओं में आधार पंजीयन और उन्नयन केंद्र शुरू किया है. इस महीने के अंत तक 15,300 शाखाओं में इस तरह के केंद्र शुरू करने का लक्ष्य है.

आधार जारी करने वाला विभाग भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण पहले ही इन केंद्रों को खोलने की अंतिम तिथि को एक महीने बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर चुका है.

बैंकों को अपनी कम से कम 10 प्रतिशत शाखाओं में अथवा करीब 15 हजार शाखाओं में आधार पंजीयन और उन्नयन केंद्र शुरू करने के लिए कहा गया था. इसकी अंतिम तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है.

सूत्र ने बताया, ‘बैंकों को 31 सितंबर तक दी गई अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्तूबर की जा चुकी है.’ प्राधिकरण के आकलन के अनुसार, 43 बैंकों को कुल 15,315 शाखाओं में केंद्र शुरू करना था. हालिया आंकड़ों के अनुसार अब तक महज 2,305 शाखाओं में ही केंद्र शुरू किए गए हैं.

सूत्र के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक ने 2,918 शाखाओं के लक्ष्य में से 356 शाखाओं में केंद्र शुरू किया है. इसी तरह सिंडिकेट बैंक ने 840 की जगह 245 शाखाओं में तथा देना बैंक ने 339 की जगह 194 शाखाओं में केंद्र की शुरुआत की है.

Source: First post

No comments:

Post a Comment