बेगम अख्तर के 103 वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बना दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर के 103 वें जन्मदिन पर सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।बेगम अख्तर का जन्म सात अक्टूबर 1914 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ था।
डूडल में गायिका हाथ में सितार पकड़े नजर आ रही हैं। दादरा, ठुमरी और गजल में महारत हासिल करने वाली बेगम अख्तर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के अलावा पद्म श्री से भी सम्मानित थीं।
उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण भी दिया गया था। नसीब का चक्कर , द म्यूजिक रूम , रोटी , दाना-पानी , एहसान आदि कई फिल्मों के गीतों को उन्होंने अपनी आवाज दी।
उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में अभिनय भी किया। वर्ष 1945 में उन्होंने इश्तिआक अहमद अब्बासी से शादी की थी। वह पेशे से वकील थे। गायिका का निधन 60 वर्ष की उम्र में 30 अक्टूबर 1974 को हुआ था। भाषा
Source: Samachar Jagat
No comments:
Post a Comment