Wednesday, 11 October 2017

बांदीपोरा एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, 2 गरुड़ कमांडो शहीद

बांदीपोरा एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, 2 गरुड़ कमांडो शहीद 
 

बांदीपोरा, बुधवार सुबह से जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गये हैं. वहीं 2 जवानॉन के भी शहीद होने की खबर है. शहीद होने वाले जवान एयरफोर्स गरुड़ के कमांडो थे जो आर्मी के साथ ऑपरेशनल ट्रेनिंग ले रहे थे.

आतंकियों के सम्बन्ध लश्कर-ए-तैयबा से होने कि संभावना है. बांदीपोरा के हाजिन में चल रहे इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ, 13 RR की टीमें अंजाम दे रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर रात जैसे ही पुलिस को हाजिन इलाके में आतंकियों के होने की पुख्ता जानकारी मिली, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों को घेर लिया. ऑपरेशन की शुरुआत तभी से ही हो गई थी, लेकिन बुधवार सुबह आते-आते गोलीबारी शुरू हो गई. वहां पर कुल 3-4 आतंकी हो सकते हैं.
आपको बता दें कि ये वही इलाका है जहां पर BSF जवान मोहम्मद रमजान पारे की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. मोहम्मद रमजान पारे बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर बारामूला में तैनात थे. उन्होंने 2011 में बीएसएफ ज्वाइन की थी. 27 सितंबर को लश्कर के आंतकियों ने बांदीपोरा में तब उनकी हत्या कर दी जब वो छुट्टी पर गये हुए थे.

Source: Khabrein24

No comments:

Post a Comment