Tuesday, 31 October 2017

नवंबर से महंगे होंगे फ्रिज, AC और वाशिंग मशीन!

नवंबर से महंगे होंगे फ्रिज, AC और वाशिंग मशीन!

फ्रिज, एसी और वाशिंग मशीन खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर है, क्‍योंकि नवंबर से इसके दामों में 5% इजाफा हो सकता है। अगले माह से रेफ्रिजरेटर, एयर कंडिशनर्स और वाशिंग मशीन की कीमतों में 3-5% की बढ़ोतरी की वजह इनपुट लागत बढ़ना है। इंडस्ट्री एग्जीक्यूटिव्‍‍‍स के मुताबिक, उपभोक्ताओं पर दिसंबर से इसका असर दिखेगा, क्योंकि खुदरा विक्रेताओं के पास अभी दिवाली के सामान का स्टॉक है। पुराने सामान को वे पहले बेचेंगे, उसके बाद ही नए सामान लाएंगे। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से दामों में वृद्धि होना लगभग तय है। इन चीजों को बनाने में लगने वाले स्टील और तांबे की कीमत में 40 से 50% तक की वृद्धि हुई है। एसी में फोम बनाने वाले जरूरी केमिकल MDI का दाम ग्लोबल स्तर पर बढ़ा है और उसकी कीमत दोगुनी हो चुकी है। हालांकि कंपनियों ने अभी इस वृद्धि से इनकार किया है।

No comments:

Post a Comment