Tuesday, 31 October 2017

वांद्रे झोपडपट्टीतील भीषण आग अकस्मातनव्हती

वांद्रे झोपडपट्टीतील भीषण आग अकस्मातनव्हती

गुरुवारी दुपारच्या सुमारास वांद्रे स्टेशनच्या पूर्वेकडीलबेहरामपाडा झोपडपट्टीत आग लागल्याची घटना घडलीहोती. या आगीच्या कारणाचा तपास केला असता, शब्बीरखान (२९) या तरुणाने त्या दिवशी महापालिकेने सुरूकेलेली अतिक्रमण विरोधी कारवाई थांबवण्यासाठी आगलावली असल्याची माहिती समोर आली आहे. शब्बीरखान या तरुणाला पोलिसांनी अटक केली आहे. आझादमैदान हिंसाचारातील शब्बीर खान हा आरोपी आहे. दरम्यान न्यायालयात शब्बीरला पोलिसांनी हजर केलेअसता, त्याला पोलीस कोठडी सुनावण्यात आली आहे. गुरुवारी दुपारी महापालिकेच्या अतिक्रमणविरोधीपथकाने अनधिकृत झोपड्या हटविण्याची कारवाई सुरूकेली होती. त्याचवेळी दुपारच्या सुमारास तेथीलझोपड्यांना अचानक आग लागली होती. शेकडोझोपड्या या आगीत जळाल्या. त्यानंतर ही आगअतिक्रमण कारवाई थांबविण्यासाठी लावण्यात आलीअसल्याच्या संशयावरून पोलिसांनी तपास सुरू केलाहोता. त्यावेळी ही आग शब्बीर खान व त्याच्या काहीसाथीदारांनी लावल्याची माहिती पोलिसांना मिळाली

भारतातील गहू चाबहार बंदरमार्गेअफगाणिस्तानच्या दिशेने रवाना

भारतातील गहू चाबहार बंदरमार्गेअफगाणिस्तानच्या दिशेने रवाना

अफगाणिस्तानच्या दिशेने रविवारी भारतातील गहू रवानाझाला असून हा गहू इराणच्या चाबहार बंदरमार्गेअफगाणिस्तानमध्ये दाखल होणार असून भारतानेपहिल्यांदाच चाबहार बंदरचा वापर केला आहे. भारत- अफगाणिस्तान- इराण हे तिन्ही देश चाबहार बंदरामुळेजवळ आले आहेत. भारत आणि अफगाणिस्तानच्यापरराष्ट्र मंत्र्यांच्या उपस्थितीत काल भारतातील गहूअफगाणिस्तानला रवाना झाला. हा सोहळा व्हिडिओकॉन्फरन्सिंगद्वारे पार पडला. अफगाणिस्तानलाभारतातील ११ लाख टन गहू रवाना झाला आहे. पहिलाहा व्यापार पाकिस्तानमार्गे होत होता. पण आताअफगाणिस्तानात इराणमधील चाबहार बंदरमार्गे गहूपाठवण्यात येणार आहे. भारताला यापुढे पाकिस्तानलावळसा घालून अफगाणिस्तान आणि इराणशी संपर्कसाधणे सहज शक्य होणार आहे. भारतअफगाणिस्तानमध्ये पुढील काही महिन्यांमध्ये लाखो टनगहू निर्यात करणार आहे. आम्ही दोन्ही देशांच्याविकासासाठी आणि जनहितासाठी कटीबद्ध आहोत, असेपरराष्ट्र मंत्रालयाने म्हटले आहे.

लव्ह जिहादवर सर्वोच्च न्यायालयाची सुनवाई

लव्ह जिहादवर सर्वोच्च न्यायालयाची सुनवाई

सर्वोच्च न्यायालयाने केरळमधील लव्ह जिहादप्रकरणातील सुनावणीवेळी महत्त्वपूर्ण मत मांडले. याचिकेवरील सुनावणीवेळी मुलगी सज्ञान असून, लग्नाततिची इच्छा महत्त्वाची असल्याचे सांगितले. तसेच २७नोव्हेंबर रोजी अखिलाला सर्वोच्च न्यायालयातजबाबासाठी हजर करा, असे निर्देश सर्वोच्च न्यायालयानेदिले. डिसेंबर महिन्यात एका हिंदू महिलेशी केरळमध्येराहणाऱ्या शफीन जहान याने विवाह केला होता. यामहिलेने लग्नापूर्वीच इस्लाम धर्म स्वीकारला. पण हे लव्हजिहाद प्रकरण असल्याचे सांगत हा विवाह केरळ उच्चन्यायालयाने रद्द केला होता. या महिलेचे नाव अखिलाअशोकन उर्फ हादिया असे असून, स्वेच्छेने मी लग्नकेल्याचा दावा तिने केला होता. जहानने केरळ उच्चन्यायालयाच्या निर्णयाविरोधात सर्वोच्च न्यायालयातयाचिका दाखल केली होती. सर्वोच्च न्यायालयानेऑगस्टमध्ये या प्रकरणाच्या चौकशीचे आदेशएनआयएला दिले होते. अखिला सध्या तिच्या वडिलांच्याघरी आहे. सरन्यायाधीश दीपक मिश्रा हे २७ नोव्हेंबररोजी होणाऱ्या सुनावणीत अखिलाशी संवाद साधतीलआणि तिच्या मानसिक स्थितीचा आढावा घेतील. त्यानंतरगरज वाटल्यास योग्य यंत्रणांमार्फत तिची तपासणी केलीजाईल, असे सर्वोच्च न्यायालयाने स्पष्ट केले.

राज्यावर ‘स्क्रब टायफस’ या आजाराचे संकट

राज्यावर ‘स्क्रब टायफस या आजाराचे संकट

सिंधुदुर्ग आणि नागपूर जिल्ह्यात ‘स्क्रब टायफस' याकीटकजन्य आजाराचे रुग्ण आढळल्याच्या पार्श्वभूमीवरराज्याची आरोग्य यंत्रणा सजग झाली आहे. राज्यातइतरत्र या आजाराची लागण होऊ नये, यासाठी प्रभावीउपाययोजना राबविण्याचे निर्देश जिल्हा आरोग्य यंत्रणेलादेण्यात आले. रिकेटशिअल आजारात मोडणाऱ्या स्क्रबटायफसवर नियंत्रण राखण्यासाठी या आजाराचे नियमितसर्वेक्षण, निदान व उपचाराबाबत पायाभूत सुविधाबळकट करण्याचे निर्देश राज्याच्या आरोग्य सेवासहसंचालकांनी उपसंचालक, जिल्हा आरोग्य अधिकारी, जिल्हा शल्यचिकित्सक आणि वैद्यकीय आरोग्यअधिकाऱ्याना दिले आहेत. कीटकापासून माणसातसंक्रमित होणाऱ्या ‘स्क्रब टायफस’ या आजाराचे सिंधुदुर्गजिल्ह्यात दोन रुग्ण पॉझिटिव्ह असल्याचा अहवाल २आॅक्टोबरला प्राप्त झाला.
‘स्क्रब टायफस’ या आजारातझटके येणे, शरीरातील पाणी कमी होणे, ताप येणे, अशीलक्षणे आढळतात. हा ताप १०४ डिग्रीपर्यंत राहतो. साधारण २४ तासाच्या आत थकवा येणे, अंगदुखी, स्रायू,सांधे दुखू लागतात. या आजाराचे वेळीच निदान झालेनाही तर शरीरात दबा धरुन बसणारे हे परजिवी मेंदूची, मुत्रपिंडाची क्रिया बंद पाडू शकतात. साधारणपणे तापआणि काविळीचे लक्षणे आढळून आल्यानंतरही हाआजार अनेकदा डोके वर काढतो.

कर्जमाफीनंतरही ३० टक्के शेतकरी मुकणारनवीन कर्जाला

कर्जमाफीनंतरही ३० टक्के शेतकरी मुकणारनवीन कर्जाला


शासनाने २००९ नंतरच्या थकीत कर्जदार शेतकऱ्यांनाकर्जमाफी घोषित केली आहे. परंतु २००८ पूर्वी कर्जदारअसलेले शेतकऱ्यांना जुने कर्ज भरल्याशिवाय नवीनकर्जच मिळणार नसल्याचेही स्पष्ट करण्यात आले आहे.शेतकरी कर्जमाफीसाठी महाराष्ट शासनाने छत्रपतीशिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान ही योजना घोषितकेली. या योजनेत १ एप्रिल २००९ ते ३१ मार्च २०१६पर्यंत कर्ज घेतलेल्या शेतकऱ्यांचे ३० जून २०१६ पर्यंतथकीत असलेल्या शेतकऱ्यांनाच कर्जमाफीचा लाभमिळणार आहे. ऐतिहासिक म्हणून शासनाने घोषितकेलेल्या या कर्जमाफीची रक्कम कुण्याही शेतकऱ्याच्याखात्यात अद्याप आली नाही. एवढेच काय शासनानेसन्मानपूर्वक कर्जमाफीचे प्रमाणपत्र दिलेल्याशेतकऱ्यांनाही त्याचा लाभ मिळाला नाही. कर्जमाफीवरून शेतकऱ्यांमध्ये आता असंतोष धुमसतअसताना २००८ पूर्वीचे कर्जदार म्हणजेच ३०% शेतकरीनवीन कर्जास मुकणार असल्याचे वास्तव पुढे येत आहे.

यूपी के मदरसों में अब होगी NCERT की किताबों से पढ़ाई

यूपी के मदरसों में अब होगी NCERT की किताबों से पढ़ाई

उत्तर प्रदेश के मदरसों में धर्म संबंधी किताबों को छोड़कर पाठ्यक्रम में समय के अनुरूप बदलाव करके उसे 'सुव्यवस्थित' किया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) की किताबों से शिक्षा दिलाई जाएगी। राज्य मदरसा बोर्ड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार को ट्वीट किया कि मदरसों में अब एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई होगी। इन मदरसों में अब आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे, ताकि उनमें पढ़ने वाले बच्चे अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों से बराबरी कर सकें। ट्वीट के मुताबिक आलिया (इंटरमीडिएट) स्तर पर गणित और विज्ञान विषयों को अनिवार्य किया जाएगा। यूपी मदरसा शिक्षा परिषद् के अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि पाठ्यक्रम की समीक्षा की बात चल रही है। मदरसा बोर्ड सभी कक्षाओं में नए पाठ्यक्रम लाने पर विचार कर रहा है।

केरल लव जिहाद केस: SC का आदेश कोर्ट में पेश हो हादिया

केरल लव जिहाद केस: SC का आदेश कोर्ट में पेश हो हादिया

केरल के बहुचर्चित 'अखिला उर्फ हादिया लव जिहाद' मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने लड़की के पिता को आदेश दिया है कि वह 27 नवंबर को हादिया को कोर्ट में पेश करें। मामले की अगली सुनवाई उसी दिन होगी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने इस केस पर सुनवाई की। अगली सुनवाई में बेंच हादिया की राय जानना चाहती है। इस दौरान हादिया से पूछा जाएगा कि वह अपने पिता के साथ रहना चाहती है या पति के साथ जाना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए को इस केस में लव जिहाद के लिंक की जांच के आदेश भी दिए हैं। दरअसल अखिला उर्फ हादिया के पति शफिन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि उसकी पत्नी हादिया को उसके हवाले किया जाए। हादिया शादी से पहले अखिला थी। शफिन जहां का आरोप है कि उसने अखिला से शादी कर ली है और उसकी पत्नी ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। वहीं पिता का कहना है कि उसे बहकाया गया है।

हीरोइन्स की धमकी के बाद नवाजुद्दीन ने वापस ली बायोग्राफी

हीरोइन्स की धमकी के बाद नवाजुद्दीन ने वापस ली बायोग्राफी

विवादों में फंसता देख नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब एन ऑर्डनरी लाइफ को वापस लेने का ऐलान करके सबको चौंका दिया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है और इस ट्वीट में अपनी करनी के लिए माफी भी मांगी है। इस किताब में उन्होंने उन महिलाओं का जिक्र खुलकर कर दिया था जिसने उनके अंतरंग संबंध रहे हैं। इनमें से दो एक्ट्रेस भी हैं, सुनीता और निहारिका सिंह। इन दोनों ने अपने नाम का इस तरह इस्तेमाल करने पर नवाज का जमकर कोसा था। निहारिका ने मीडिया को इंटरव्यू देकर कहा था कि उन्हें नवाज ने बदनाम किया है। जो उन्होंने किताब में लिखा है वैसा कुछ भी उनके साथ नहीं हुआ था। उसके बाद सुनीता राजवार ने भी अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर नवाजुद्दीन को इस तरह अपने संबंधों की चर्चा किताब में करने पर जमकर लताड़ लगाई थी।

नवंबर से महंगे होंगे फ्रिज, AC और वाशिंग मशीन!

नवंबर से महंगे होंगे फ्रिज, AC और वाशिंग मशीन!

फ्रिज, एसी और वाशिंग मशीन खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बुरी खबर है, क्‍योंकि नवंबर से इसके दामों में 5% इजाफा हो सकता है। अगले माह से रेफ्रिजरेटर, एयर कंडिशनर्स और वाशिंग मशीन की कीमतों में 3-5% की बढ़ोतरी की वजह इनपुट लागत बढ़ना है। इंडस्ट्री एग्जीक्यूटिव्‍‍‍स के मुताबिक, उपभोक्ताओं पर दिसंबर से इसका असर दिखेगा, क्योंकि खुदरा विक्रेताओं के पास अभी दिवाली के सामान का स्टॉक है। पुराने सामान को वे पहले बेचेंगे, उसके बाद ही नए सामान लाएंगे। इनपुट कॉस्ट बढ़ने से दामों में वृद्धि होना लगभग तय है। इन चीजों को बनाने में लगने वाले स्टील और तांबे की कीमत में 40 से 50% तक की वृद्धि हुई है। एसी में फोम बनाने वाले जरूरी केमिकल MDI का दाम ग्लोबल स्तर पर बढ़ा है और उसकी कीमत दोगुनी हो चुकी है। हालांकि कंपनियों ने अभी इस वृद्धि से इनकार किया है।

नोटबंदी का 1 साल: 'भुगत रहा है देश' नारे के साथ कांग्रेस का मार्च

नोटबंदी का 1 साल: 'भुगत रहा है देश' नारे के साथ कांग्रेस का मार्च

नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस 8 नवंबर को रात 8 बजे पूरे देश मे कैंडल लाइट मार्च निकालेगी। सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं की बैठक में 8 नवंबर को पूरी ताकत से देशव्यापी धरना-प्रदर्शन का निर्देश दिया। खुद राहुल गांधी 'भुगत रहा है देश' की थीम वाले इस देशव्यापी कार्यक्रम में दिल्ली में शामिल होंगे। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में नेताओं ने राहुल से जल्द से जल्द अध्यक्ष पद संभालने की अपील भी की। नोटबंदी और जीएसटी से लोगों को हो रही दिक्कतों को भुनाने के लिए कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी। 8 नवंबर को पार्टी नोटबंदी की पहली सालगिरह पर 'काला दिवस' मनाएगी जिसमें जिला और राज्य मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और रैली निकाली जाएगी जबकि शाम को 8 बजे कैंडल लाइट मार्च भी निकाला जाएगा।

आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार

आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार

कल्याणकारी योजनाओं में आधार जरूरी करने के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को जमकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इसके लिए ममता बनर्जी व्यक्तिगत याचिका लगा सकती हैं। इसके साथ ही मोबाइल फोन से आधार को जोड़ने की अनिवार्यता पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस दिया है। जस्टिस एके सीकरी और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने केंद्र सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई राज्य सरकार संसद में पारित आदेश के विरुद्ध नहीं जा सकता है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आधार को मोबाइल फोन से लिंक करने के खिलाफ आने वाली नई याचिकाओं पर सुनवाई के लिए हामी भर दी है। बता दें कि ममता ने कहा था कि फोन आधार से लिंक कराने की बजाए कनेक्शन बंद करना पसंद करेंगी।

Saturday, 28 October 2017

रोहिंग्या मुद्दे पर भारत की चिंताओं को समझता है अमेरिका

रोहिंग्या मुद्दे पर भारत की चिंताओं को समझता है अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि रोहिंग्याओं के बड़ी तादाद में बांग्लादेश में आने से पैदा हुए ‘‘ संभावित अस्थिरकारी परिणामों’’ को लेकर अमेरिका भारत की चिंताओं को समझता है.

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एवं अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के लिये कार्यकारी विशेष प्रतिनिधि एलिस जी वेल्स ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की हालिया भारत यात्रा के दौरान रोहिंग्याओं का मुद्दा सामने आया था.

एलिस ने कहा, ‘‘इस दौरान रोहिंग्याओं का मुद्दा उठा था. जाहिर तौर पर हम बांग्लादेश के अंदर बड़ी तादाद में रोहिंग्याओं के प्रवेश से उत्पन्न संभावित अस्थिरकारी परिणामों को लेकर भारत की चिंताओं को समझते हैं.’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका का मानना है कि ‘‘यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि म्यामां सरकार रखाइन प्रांत के अंदर नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की जिम्मेदारी निभाये.’’

Thursday, 26 October 2017

उत्तर कोरिया से भी ज्यादा खतरनाक है पाकिस्तान: पूर्व अमेरिकी सीनेटर

उत्तर कोरिया से भी ज्यादा खतरनाक है पाकिस्तान: पूर्व अमेरिकी सीनेटर

वाशिंगटन. अमेरिका के एक शीर्ष पूर्व सीनेटर ने पाकिस्तान और उत्तर कोरिया दोनों को दुष्ट राष्ट्र बताते हुए चेतावनी दी कि पाकिस्तान उत्तर कोरिया से भी ज्यादा खतरनाक है क्योंकि उसके परमाणु हथियारों पर कोई केंद्रीकृत नियंत्रण नहीं है जिससे वे चोरी एवं बिक्री के लिहाज से संवेदनशील हैं.

अमेरिकी सीनेट की शस्त्र नियंत्रण उपसमिति के प्रमुख रहे लैरी प्रेसलर ने आशंका जतायी कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है और आगाह किया कि इन हथियारों को (पाकिस्तानी) जनरल या कर्नल से खरीदा जा सकता है. उपसमिति के प्रमुख के तौर पर प्रेसलर ने 1990 में लागू किए गए उस संशोधन की वकालत की थी जिसे अब प्रेसलर अमेंडमेंट (संशोधन) के तौर पर जाना जाता है.

इसके तहत पाकिस्तान को सहायता एवं सैन्य बिक्री रोक दी गयी जिसने पाकिस्तान और भारत के साथ अमेरिका के संबंधों की प्रवृत्ति हमेशा के लिए बदल दी. इन सैन्य बिक्रियों में लड़ाकू विमानों की एक खेप शामिल है. उन्होंने कहा, उनके (परमाणु) हथियार आसानी से अमेरिका लाए जा सकते हैं. उसी तरह जैसे 9/11 20 या 30 लोगों द्वारा संचालित अभियान था.

प्रेसलर ने शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ‘द हडसन इंस्टीट्यूट’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, पाकिस्तानी परमाणु हथियार नियंत्रित नहीं हैं. उनकी बिक्री या चोरी हो सकती है और उन्हें पाकिस्तान से दुनिया में कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता था. उन्होंने अपनी नयी किताब ‘नेबर्स इन आर्म्स: ऐन अमेरिकन सीनेटर्स क्वेस्ट फोर डिसार्ममेंट’ की चर्चा करते हुए कहा, मैं पाकिस्तान को इस लिहाज से उत्तर कोरिया से कहीं ज्यादा खतरनाक मानता हूं कि पाकिस्तान में परमाणु हथियारों का केंद्रीकृत नियंत्रण नहीं है.

हालांकि पूर्व सीनेटर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जाएगा.
उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कर देना चाहिए.

पारिवारिक स्वामित्व वाले कारोबार के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर

पारिवारिक स्वामित्व वाले कारोबार के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर

नई दिल्ली| भारत में सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध पारिवारिक स्वामित्व वाले कारोबार या कंपनियों की संख्या 108 है. इस मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है. इस मामले में 167 कंपनियों के आंकड़े के साथ चीन पहले स्थान पर है जबकि ऐसी 121 कंपनियों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है.

क्रेडिट सुइस रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीएसआरआई) की ताजा ‘सीएस फैमिली 1000’ की रिपोर्ट के अनुसार 6.5 अरब डॉलर के औसत बाजार पूंजीकरण के साथ भारत एशिया प्रशांत (जापान को छोड़कर) पांचवें स्थान पर है. वैश्विक स्तर पर भारत 22वें स्थान पर है.

परिवार के स्वामित्व वाली कंपनियों के मामले में फ्रांस चौथे, हांगकांग पांचवें, कोरिया छठे, मलेशिया सातवें, थाइलैंड आठवें, इंडोनेशिया नौवें और मेक्सिको दसवें स्थान पर है. रिपोर्ट कहती है कि जब औसत आकार की बात की जाती है तो रैंकिंग काफी हद तक विकसित बाजारों के पक्ष में झुकी नजर आती है.

स्पेन में परिवार के स्वामित्व वाली कंपनियों का औसत बाजार पूंजीकरण 30 अरब डॉलर है. नीदरलैंड में भी यह 30 अरब डॉलर, जापान में 24 अरब डॉलर और स्विट्जरलैंड में 22 अरब डॉलर है.

इंडोनेशिया के कारखाने में विस्फोट, 47 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के कारखाने में विस्फोट, 47 लोगों की मौत

जकार्ता. इंडोनेशिया में गुरुवार को पटाखों की एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई जबकि 46 अन्य घायल हो गए. शहर में आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी डेनी हसन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ से कहा कि आग लगने का कारण आतिशबाजी के लिए कच्चे माल से भरी मिनी वैन में विस्फोट को बताया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 47 तक पहुंच गई है. घटना सुबह करीब 9 बजे की है और यह फैक्ट्री तांगेरंग इलाके में स्थित है. एक पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि शव पूरी तरह से जले हुए हैं और हम फिलहाल दूसरे शवों की तलाश कर रहे हैं.

जकार्ता खोज एवं बचाव कार्यालय के एक बचावकर्मी डोनी प्रतामा ने कहा, “अब हम मौके पर ढूंढ रहे हैं कि यहां कोई और हताहत तो नहीं है. प्रतामा और जकार्ता के कई दूसरे बचावकर्मियों को स्थानीय अग्निशमन कर्मियों और बचाव दलों की सहायता के लिए मौके पर तैनात किया गया है. घायलों को पास के ही तांगेरंग शहर के अस्पतालों और जकार्ता के पुलिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Saturday, 21 October 2017

डेनमार्क ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत, सायना का सफर थमा

डेनमार्क ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत, सायना का सफर थमा

भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन को उलटफेर का शिकार बनाकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. वहीं, सायना नेहवाल और एचएस प्रणॉय का अभियान खत्म हो गया.

दुनिया के 8वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने स्थानीय खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर-1 विक्टर एक्सेलसन को 55 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 14-21, 22-20,21-7 से शिकस्त देकर अंतिम चार का टिकट कटाया. पहला गेम हारने के बाद श्रीकांत ने जबरदस्त वापसी की और आखिरी दोनों गेम जीते.

वहीं, महिला एकल में सायना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में 5वीं विश्व वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से हार गईं. जापानी बैडमिंटन खिलाड़ी यामागुची ने केवल 29 मिनट के भीतर 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना को सीधे गेमों में 21-10, 21-13 से शिकस्त दी. सायना की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.

इस हार के साथ ही साइना दूसरी बार टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल करने चूक गईं. उन्होंने 2012 में खिताबी जीत हासिल की थी. वहीं, पिछले मैच में ली चोंग वेई को शिकस्त देने वाले एचएस प्रणॉय को टॉप सीड जापान के वान हो ने लगातार सेटों में 21-13,21-18 से हरा दिया

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका : सात विकेट से पाकिस्तान ने दर्ज की आसान जीत

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका : सात विकेट से पाकिस्तान ने दर्ज की आसान जीत

आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर एक गेंदबाज बने हसन अली की शानदार गेंदबाजी, बाबर आजम और शोएब मलिक के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने चौथे एकदिवसीय इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं.

अली ने नंबर एक गेंदबाज बनने का जश्न शानदार तरीके से मनाया और 37 रन देकर तीन विकेट लिए. उन्हें इमाद वसीम (13 रन देकर दो) और शादाब खान (29 रन देकर दो) का अच्छा साथ मिला जिससे पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली श्रीलंकाई टीम 43.4 ओवर में 173 रन पर ढेर हो गई. उसकी तरफ से केवल लाहिरू तिरिमाने (62) ही संघर्ष कर पाए.

पाकिस्तान ने इसके जवाब में 39 ओवर में तीन विकेट पर 177 रन बनाकर श्रृंखला में 4-0 से बढ़त बनाई. पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर 58 रन था. इसके बाद आजम (नाबाद 69) और मलिक (नाबाद 69) ने विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन की अटूट साझेदारी की.

आजम ने अपनी 101 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए जबकि मलिक ने 81 गेंदों का सामना किया तथा दो चौके और तीन छक्के लगाए. इससे पहले श्रीलंका के सात विकेट 99 रन पर निकल गए थे. तिरिमाने ने एक छोर संभाले रखा. उन्हें निचले क्रम में अकिला धनंजय (18) और सुरंगा लकमल (नाबाद 23) का कुछ साथ मिला जिससे टीम 150 रन के पार पहुंचने में सफल रही. तिरमाने ने इमाद वसीम की गेंद पर बाबर आजम को सीधा कैच थमाने से पहले 94 गेंदें खेली तथा चार चौके लगाए.

कप्तान उपुल थरंगा (शून्य) के दूसरे ओवर में आउट होने के बाद श्रीलंका ने लगातार विकेट गंवाए. निरोशन डिकवेला (22) और दिनेश चंडीमल (16) कुछ समय क्रीज पर बिताने के बावजूद अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए.