निर्भया के दोषियों ने की कम सजा की मांग, कहा- नौजवान हैं और बहुत गरीब परिवार से आते हैं

दिल्ली की बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पील डालकर दोषियों को कम से कम सजा देने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दोषियों ने दलील दी कि वे बहुत गरीब परिवार से आते हैं और नौजवान हैं। पवन और विनय ने सजा कम करने की मांग करते हुए कहा कि कई देशो में मौत की सजा का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। कोर्ट ने सभी पक्षों से अपनी लिखित दलील 8 मई तक दाखिल करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चलती बस में पांच बालिक और एक नाबालिक ने निर्भया के साथ बलात्कार किया था। 29 दिसंबर को निर्भया की सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
No comments:
Post a Comment