Saturday, 5 May 2018

सवालों के घेरे में बिहार बस हादसा, बयान से पलटे आपदा प्रबंधन मंत्री

सवालों के घेरे में बिहार बस हादसा, बयान से पलटे आपदा प्रबंधन मंत्री  


बिहार में मोतिहारी में हुए बस हादसे के दो अलग बयानों के कारण घटनाक्रम पर कई तरह सवाल उठ रहे हैं। गुरुवार को सड़क हादसे के बाद जहां राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की, वहीं शुक्रवार को अपने बयान से पलटते हुए किसी की भी नही हुई मौत की पुष्टि की। गौरतलब है कि बीते दिन बस 15 फीट नीचे गड्ढे में गिरते ही धू-धूकर जलने लगी। शुरुआत में 27 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई। फिर यह आंकड़ा बीस तक पहुंचने के बाद घटकर सात तक पहुंचा लेकिन रात तक खोजबीन होने के बाद प्रशासन ने पुष्टि की कि किसी की भी मौत नहीं हुई थी। 

No comments:

Post a Comment