Thursday, 2 March 2017

सेना पेपर लीक मामले में रक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद सीबीआई जांच का आदेश: सूत्र

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने सेना भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों के कथित लीक मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों ने संकेत दिया कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के निर्देशों के बाद ही सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है.

उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इन्क्वाइरी का आदेश दिया गया

सोमवार को सेना के भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों के कथित लीक मामले में सेना ने एक उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इन्क्वाइरी (सीओएल) का आदेश दिया है. पिछले शनिवार से महाराष्ट्र और गोवा में छापे के दौरान एक पूर्व सैनिक और एक अर्धसैनिक कर्मी समेत अठारह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Source:abplive.in

No comments:

Post a Comment