नई दिल्ली
भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम को अभेद्य बनाने की दिशा में स्वदेशी इंटरसेप्टर सिस्टम के कामयाब टेस्ट को बड़ा कदम माना जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके लिखा, 'बलिस्टिक मिसाइल डिफेंस से जुड़ी क्षमता के कामयाब प्रदर्शन के लिए हमारे डिफेंस साइंटिस्ट्स को दिल से मुबारकबाद। इस कदम के बाद भारत उन पांच देशों के ग्रुप में शामिल हो गया है, जिनके पास यह क्षमता है। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।' बता दें कि फिलहाल, अमेरिका, रूस, इजरायल और चीन के पास इस तरह के सिस्टम हैं।
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment