Friday, 17 March 2017

पाकिस्तान ने किया युद्धपोत भेदी मिसाइल का परीक्षण

इस्लामाबाद, प्रेट्र। पाकिस्तानी नौसेना ने गुरुवार को सतह से समुद्र में मार करने वाली एक नई पोत भेदी मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण से उसे इस तरह की लंबी दूरी तक की मिसाइल (सतह से पोत भेदी) का परीक्षण करने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तानी नौसेना की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मिसाइल का परीक्षण तटीय क्षेत्र में किया गया। मिसाइल समुद्र में अपने लक्ष्य को भेदने में सफल रही। मिसाइल उन्नत प्रौद्योगिकी और आधुनिक तकनीक और एविआनिक्स (वैमानिकी) से लैस है। जो इसको समुद्र में अपने लक्ष्य को उच्चतम सटीकता के साथ भेदने में सक्षम बनाता है। हालांकि मिसाइल के बारे में नौसेना ने अन्य कोई जानकारी साझा नहीं की है। यहां तक कि उसने इसे क्या नाम दिया है, यह भी नहीं बताया है।

मिसाइल परीक्षण के दौरान पाकिस्तानी नौसेना के वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल खान हशम बिन सादिक और अन्य उच्चाधिकारी मौजूद थे। विज्ञप्ति के अनुसार, एडमिरल सादिक ने परीक्षण के उद्देश्यों को पूरा करने की सराहना की।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment