Wednesday, 22 March 2017

विवादित ढ़ांचा मामला: सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई कल तक के लिए टली

नई दिल्ली (जेएनएन)। सुप्रीम कोर्ट ने आज अयोध्या में वर्ष 1992 में विवादित ढ़ांचा गिराये जाने के मामले की सुनवाई को कल तक के लिए टाल दिया है। ऐसे में अब मामले की सुनवाई कल यानि गुरुवार को होगी। सुनवाई टलने की वजह जज आर रोहिंग्टन की अनुपस्थिति को बताया जा रहा है। मामले में नेताओं पर आपराधिक साज़िश के तहत केस चलाएं जाने की सुनवाई पिछली बार जस्टिस पीसी घोष और आर नारिमन की बेंच ने की थी। आज नारिमन की जगह जज दीपक गुप्ता थे।

कोर्ट मे लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, कल्याण सिंह समेत भाजपा और संघ परिवार के बड़े नेताओं पर आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा चलाएं जाने को लेकर सुनवाई होनी थी। दरअसल निचली अदालत ने इन नेताओं को तकनीकी आधार पर बरी कर दिया था। जिस पर हाईकोर्ट ने भी अपनी मुहर लगा  दी थी।

सीबीआई की ओर से अदालत के फैसले के खिलाफ सप्रीम कोर्ट में अपील की गयी। जहां सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि  पहली नजर में इन नेताओं को आरोपों से बरी करना सही नहीं लगता है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को मामले में निचली अदालत की तरफ से लिए गए फैसले के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने की सलाह दी।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि इस मामले में सभी 13 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश की चार्जशीट दाखिल करे। साथ ही कोर्ट ने बाबरी विध्वंस मामले में दो अलग-अलग अदालतों में हो रही सुनवाई पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्यों न रायबरेली में चल रहे बाबरी से जुड़े मामले की सुनवाई को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया जाए

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment