Friday, 24 March 2017

कनाडा की संसद में इस्लामफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पास

टरॉन्टो
कनाडा ने इस्लामफोबिया से निपटने के लिए एक प्रस्ताव पास कर दिया है। इस प्रस्ताव के पारित होने से भविष्य में किसी प्रकार की कट्टरता से निटपने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। गुरुवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में आसानी से सांसदों ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। सांसदों ने सरकार से घृणा और भय फैलाने वालों से सख्ती से निपटने का भी आग्रह किया है। सांसदों ने साथ ही इस्लामफोबिया और सभी प्रकार के नस्लीय तथा धार्मिक भेदभाव की निंदा भी की।

जनवरी में क्यूबेक मस्जिद में हुए हमले को देखते हुए सरकार पर सभी तरह के धार्मिक भेदभाव की निंदा करने का दबाव था। इस हमले में 6 मुस्लिम मारे गए थे। इस प्रस्ताव का पास होना कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए बड़ी मजबूती मानी जा रही है। कनाडा में हाल के महीनों में कई मस्जिदों और यहूदी धर्मस्थलों में तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं। इस प्रस्ताव को ट्रूडो की लिबरल पार्टी और वाम धड़ा न्यू डेमोक्रैटिक पार्टी ने मंजूरी दी। हालांकि कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया।

प्रस्ताव में कहा गया है कि कैसे संसदीय कमिटी इस बारे में अध्ययन शुरू कर सकती है ताकि सरकार इस तरह की समस्या से निपट सके। कमिटी मध्य नवंबर तक अपनी अनुशंसा सरकार को सौंप देगी। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस्लामफोबिया समेत नस्लीय और धार्मिक भेदभाव को खत्म करने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment