नई दिल्ली, प्रेट्र। रैगिंग के दुष्प्रभावों के बारे में छात्रों को परामर्श देने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने चार लघु फिल्में और एक वृत्तचित्र तैयार करवाईं हैं। उन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया गया है।
उच्च शिक्षा नियामक आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों और शैक्षिक संस्थानों को यह निर्देश भी दिया है कि ओरिएंटेशन और अन्य कार्यक्रमों के दौरान छात्रों को ये फिल्में नियमित तौर पर दिखाई जाएं। यूजीसी के सचिव जेएस संधु ने इस संबंध में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और संस्थानों के प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा है कि रैगिंग अपराध है और यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में रैगिंग रूपी इस बुराई को प्रतिबंधित करने, रोकने और पूरी तरह खत्म करने के लिए नियम भी बनाएं हैं।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment