नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने डिस्टेंस मोड से पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स को बड़ा झटका दिया है। यूजीसी के मुताबिक, अब स्टूडेंट्स को डिस्टेंस मोड से पीएचडी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मामले में यूजीसी ने कहा कि पीएचडी रेग्यूलर मोड से की जाती है। इस संबंध में यूजीसी के सेक्रेटरी प्रोफेसर जसपाल संधु की ओर से नोटिस जारी किया गया है जिसमें देशभर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में पीएचडी रेग्यूलर मोड से कराने की बात कही गई है।

डिस्टेंस मोड से पीएचडी करने पर उठे थे सवाल
यूजीसी ने नोटिस में कहा है कि टीचर्स और बाकी अकेडेमिक पोस्ट की अपॉइंटमेंट के लिए मिनिमम क्वॉलिफिकेशन और हायर एजुकेशन के स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए 2010 के चौथे संशोधन को 11 जुलाई 2016 गजेट में नोटिफाई किया गया है और कहा गया है कि पीएचडी रेग्युलर होनी चाहिए। यूजीसी ने कहा है कि अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से उसे सवाल पूछे जा रहे हैं कि रेग्युलर मोड की परिभाषा क्या है। यूजीसी सेक्रटरी का कहना है कि 22 फरवरी को इसे लेकर मीटिंग की गई और इस मामले पर विचार किया गया।
Source:puriduniya.com
No comments:
Post a Comment